पीड़ित शिक्षक ने साइबर सेल में दर्ज कराई शिकायत, लोगों से सतर्क रहने की अपील
मथुरा के दीनदयाल नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यापक रावेन्द्र पाल सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। अज्ञात साइबर अपराधियों ने उनका व्हाट्सएप मोबाइल नंबर 9412448470 हैक कर लिया है और उनके परिचितों से पैसों की मांग की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही रावेन्द्र पाल सिंह ने तुरंत नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक के माध्यम से लोगों को आगाह करते हुए स्पष्ट किया कि उनके नाम से यदि कोई भी व्यक्ति पैसे की मांग करता है, तो वह पूरी तरह फर्जी है।उन्होंने लोगों से अपील की है कि ऐसे किसी भी मैसेज या कॉल पर भरोसा न करें और किसी भी प्रकार की धनराशि ट्रांसफर न करें। शिक्षक ने यह भी कहा कि यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगों के झांसे में आकर पैसे देता है, तो इसकी जिम्मेदारी स्वयं उसकी होगी।इस घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। साइबर अपराधियों द्वारा इस तरह के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस और साइबर विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं।


























