मथुरा जनपद के बलदेव के गांव अवैरनी में प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी ब्रज प्रसिद्ध फूलडोल एवं होली मिलन समारोह का आयोजन ग्राम अवैरनी प्रधान होशियार सिंह , भाजपा विधायक प्रतिनिधि चौधरी लेखराज सिंह व पूर्व प्रधान अजयपाल सिंह के नेतृत्व में आयोजन किया गया । फूल डोल में खेल खिलौने , मिठाई , पकवान व अनेकों प्रकार के झूले शोभा भड़ाते है! और अवैरनी ग्राम सभा के प्रत्येक गांव – नगला उदयसिंह , नगला जमुनी , गड़ी रामबल, लोहरा ,मोहनपुर , न पतिराम , इछा, बहद, कपूरा,बुर्ज, गड़ी शीशा व अन्य ग्राम पंचायतों से ढोल नगाड़ो और बैंड बाजों के साथ लोग बंब बजाते और रसिया गायन करते हुए सम्मानित लोग आते है, ग्राम प्रधान होशियार सिंह , अजयपाल प्रधान व लेखराज सिंह के द्वारा आगंतुकों का फूल माला, पहनाकर व फूल पत्ती वर्षा कर स्वागत करते हैं , यह फूल डोल ब्रज के सबसे प्रसिद्ध फूलडोल होता हैं,ब्रज में मेलाओ का आरम्भ अवैरनी से शुरू होता है ।
विधायक प्रतिनिधि लेखराज सिंह व होशियार सिंह प्रधान ने बताया कि जिस प्रकार दाऊजी का हुरंगा और वृन्दावन बरसाने की होली प्रसिद्ध है उसी प्रकार ब्रज में अवैरनी का डोल ब्रज प्रसिद्ध है। यह परंपरा सैकड़ो सालो से चली आ रहीं है हम उसी परंपरा को आगे बड़ा रहे है! पहले आज के दिन गुलाल फेका जाता था लेकिन होशियार प्रधान के नेतृत्व में फूल पत्ती व फूल मालाओं से स्वागत किया जाता है, प्रत्येक पंचायत को और सभी सम्मानित सरदारी व आगंतुकों को मिठाई के रूप में अवैरनी की होली की मशहूर सामोनी मिठाई दी जाती हैं ।व्यवस्था संभालने के लिए सुबह से ही मथुरा से पुलिस प्रशासन , आर आर एफ व फोजी भाई आते है जिनका स्वागत कर मिठाई देकर साम को गले लगाकर बिदा किया जाता हैं।
बलदेव क्षेत्र के ग्राम अवैरनी में पारंपरिक फूलडोल एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन ग्राम प्रधान श्री होशियार सिंह एवं श्री लेखराज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्रामवासियों एवं क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
समारोह के दौरान फूलडोल की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने रंग-गुलाल के साथ होली के पारंपरिक गीतों पर आनंद व्यक्त किया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय एवं उल्लासपूर्ण रहा।
आयोजन स्थल पर खाने-पीने की सभी प्रकार की दुकानों की व्यवस्था की गई थी, जिससे उपस्थित लोगों ने मेले का भरपूर आनंद लिया। बच्चों एवं युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
ग्राम प्रधान श्री होशियार सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। श्री लेखराज सिंह ने आयोजन में सहयोग करने वाले सभी ग्रामवासियों एवं समितियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
आयोजन में प्रधान होशियार सिंह , जिला पंचायत प्रत्याशी व विधायक प्रतिनिधि चौधरी लेखराज सिंह प्रधान,अजयपाल सिंह प्रधान ,खेम सिंह प्रधान , बलवीर बाबा, पूरन प्रधान , प्रीतम काका, विधायक पूरण प्रकाश ,विधायक प्रतिनिधि पंकज प्रकाश , विधायक प्रणतपाल, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिकरवार , जिलाध्यक्ष राजपाल भरंगर , ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर, जिला महामंत्री सतपाल चौधरी,बलवीर बाबा , रतन बाबा ,, अजीत छोंकर, अनिल रावत , ब्लॉक प्रमुख राया कृष्णवीर तोमर , राजेंद्र प्रधान कुरकंदा,राजाराम शर्मा, विजेंद्र तांगर, अजीत पहलवान , बंटी पहलवान ,बच्चू सिंह, धर्मेंद्र तोमर , वीरेंद्र नेता , रज्जो पहलवान , महेश तोमर प्रधान , भोला प्रधान ,चंद्रभान प्रधान नीरज चौधरी,, ब्रज केसरी फाला पहलवान , हरवीर प्रधान ,ख़ुशी पहलवान , गब्बर पहलवान ,अजय सिकरवार, भूपेन्द्र डॉक्टर , ,ओमी मास्टर,शोभरन सिंह ,सतेंद्र न॰ उदयसिंह ,कोमल बाबा,रोहतास, सुंदर काका, राजेंद्र , प्रेम सिंह ,जयप्रकाश चौधरी !संचालन विधायक प्रतिनिधि लेखराज सिंह ने किया ।























