गुरु का स्थान सर्वोपरि, वे अज्ञान से आत्मबोध की ओर ले जाते हैं- सदर विधायक सरिता भदौरिया

रिपोर्ट 🔹 अजय कुमार सिंह कुशवाहा

इटावा। शहर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘गुरुजन सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ‘अन्नू’ गुप्ता ने की, जबकि संयोजन का दायित्व महामंत्री प्रशांत राव चौबे ने निभाया।

समारोह में सदर विधायक सरिता भदौरिया, जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता और पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने गुरुजनों व कवियों का शॉल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

विधायक सरिता भदौरिया ने अपने संबोधन में कहा,

“गुरु पूर्णिमा हिंदू संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जो गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का दिन है। गुरु का स्थान सर्वोपरि है क्योंकि वे ही शिष्य को जीवन जीने की कला और सही मार्ग पर चलने की शिक्षा देते हैं।”

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा-

“गुरु की कृपा से ही शिष्य अज्ञान से आत्मबोध और अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ता है। गुरुजन समाज को संस्कार, सेवा और सत्य से जोड़ते हुए आदर्शों का मार्ग दिखाते हैं।”

इस अवसर पर पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया, के के राज, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, अजय धाकरे, रमेश राजपूत और बबुआ ठाकुर ने भी गुरुजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल संजय शर्मा, आचार्य महेश तिवारी, कवि कमलेश शर्मा, गौरव पाठक, जितेंद्र त्रिपाठी, कवियत्री स्वीटी मथुरिया, प्रभा पाल, करिश्मा सहित दर्जनों गुरुजन व साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

गुरुजन सम्मान समारोह में शहर के शिक्षाविद, साहित्यकार और भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

__________________

Exit mobile version