फतेहाबाद/आगरा: भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से अंकित गुप्ता को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नए नगर अध्यक्ष का फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता रविप्रकाश शल्या सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने अंकित गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की उम्मीद जताई।
कार्यक्रम में बबीता चौहान,राजेश कुशवाहा, आनंद गुप्ता, सुभाष वर्मा, चंद्रभान सिंह, विनोद कुमार गुप्ता, करतार सिंह, छुटैल बघेल, मोहन सिंह, दीपक पोद्दार और तुलसी निहारिया आदि ने हर्ष व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंकित गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी नगर क्षेत्र में और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगी।
अंत में सभी ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

