पूर्व महानगर अध्यक्ष शरीफ आजाद कुरैशी बने ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष

रिपोर्ट 🔹मुहम्मद इस्माइल

आगरा। ताजनगरी की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। पीस पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए नए दायित्व सौंपे हैं। राष्ट्रीय महासचिव राशिद उमर मदनी एवं ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. जहांगीर अल्वी की मौजूदगी में पूर्व महानगर अध्यक्ष शरीफ आजाद कुरैशी को ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष बनाया गया, जबकि अख्तर अली को आगरा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

पीस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी डॉ. जहांगीर अल्वी ने इस अवसर पर कहा कि “शरीफ आजाद कुरैशी की संगठनात्मक क्षमताओं को देखते हुए उन्हें प्रांत स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। उनसे अपेक्षा है कि वे ब्रज प्रांत में संगठन को मजबूती देंगे।”


वहीं, नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष अख्तर अली के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, “अख्तर अली जल्द ही अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे और आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।”

इस नियुक्ति के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। दोनों नेताओं को बधाई देने के लिए समर्थकों का तांता लगा रहा।

📌 मुख्य बिंदु:

  • शरीफ आजाद कुरैशी बने ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष
  • अख्तर अली को मिला आगरा महानगर अध्यक्ष का जिम्मा
  • 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी पीस पार्टी
  • संगठन को नई गति देने की रणनीति तय

__________

Exit mobile version