महिलाओं को हर साल 40 हजार और युवाओं को मिलेगी नौकरी: अखिलेश यादव

नफरत की राजनीति’ को हराना ही हमारा लक्ष्य: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नववर्ष के तीसरे दिन भी उत्साह का माहौल रहा। विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने SP राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और बुके भेंट किए, जिस पर अखिलेश ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में खुशहाली की कामना की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने BJP सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि BJP शासन में हर वर्ग भ्रष्टाचार से त्रस्त है और लगभग हर विभाग में लूट मची हुई है। यूरिया खाद से लेकर धान खरीद तक कालाबाजारी, मुनाफाखोरी और भ्रष्टाचार चरम पर है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था बर्बाद हो चुकी है। किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा, दुग्ध उत्पादकों को दूध का सही दाम नहीं दिया जा रहा, जबकि बिचौलिए सरकार के संरक्षण में मुनाफा कमा रहे हैं।

अखिलेश ने कार्यकर्ताओं से एकजुट रहकर जनता के बीच सक्रिय होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि BJP की विफलताओं से लोगों को अवगत कराना जरूरी है, क्योंकि BJP हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है। बजट को लेकर गुमराह न होने की सलाह देते हुए बोले कि BJP नफरत की राजनीति करती है और इसे हराना SP का लक्ष्य है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 2026 में संगठनात्मक मेहनत 2027 में सफलता की नींव बनेगी। BJP जनता को भ्रमित करने के लिए हथकंडे अपनाएगी, जैसे मंत्रिमंडल विस्तार। SP सरकार बनने पर हर वर्ग को सम्मान मिलेगा, विकास को गति मिलेगी, किसानों-गांवों को खुशहाल बनाया जाएगा। युवाओं को नौकरी-रोजगार, महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की मदद और अन्याय पर रोक लगेगी।

इस अवसर पर राजेन्द्र चौधरी, श्याम लाल पाल, अरविन्द कुमार सिंह, फरीद किदवई, अनिल वर्मा, बी. पाण्डेय, मौलाना इकबाल कादरी, हाजी इरफान अंसारी, प्रदीप जायसवाल, फिरोज खान गब्बर, तेजेन्दर सिंह विर्क, राम आसरे विश्वकर्मा, रामबृक्ष सिंह यादव, राजबाला रावत, फखरूल हसन चांद, अमरजीत यादव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version