फतेहपुर सीकरी/आगरा। महाराजगंज (उत्तर प्रदेश) निवासी अहमद रज़ा द्वारा हज के लिए पैदल यात्रा करने का संकल्प क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लगभग एक माह पूर्व अपने घर से रवाना हुए अहमद रज़ा गुरुवार को विश्वविख्यात सूफी संत हज़रत शेख सलीम चिश्ती की दरगाह, फतेहपुर सीकरी पहुंचे। दरगाह पर हाज़िरी देकर उन्होंने देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआ की।
अहमद रज़ा के फतेहपुर सीकरी पहुंचने पर आम जनता द्वारा जगह-जगह फूल-मालाएं पहनाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनकी यह पदयात्रा विशेष रूप से युवाओं और मुस्लिम समाज के लिए प्रेरणास्रोत मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, अहमद रज़ा पैदल यात्रा के दौरान लगभग पांच देशों से होते हुए करीब एक वर्ष में मक्का-मदीना पहुंचकर हज अदा करने का लक्ष्य रखते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों में राशीद हसन चिश्ती, अफसार कुरैशी, शकील (टूरिस्ट गाइड), दिलशाद समीर, बबलू कुरैशी, गुड्डू भाई, ताजुद्दीन सहित अन्य शहरवासियों ने सार्वजनिक रूप से उनका स्वागत किया और उनके संकल्प की सराहना की।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अहमद रज़ा की यह यात्रा आस्था, धैर्य और शांति का संदेश देती है, जो समाज में सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने वाली है।
🔹दिलशाद समीर संवाददाता

