आगरा: थाना एकता पुलिस ने सतर्कता और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से बिल्डिंग मटेरियल दुकान से हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का माल और नकदी बरामद की।

कुछ दिन पहले थाना क्षेत्र में एक बिल्डिंग मटेरियल दुकान से रात में अज्ञात चोरों ने छह बंडल सरिया और नकदी चोरी कर ली थी। सूचना पर पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में साफ दिखा कि दो चोर रिक्शे पर सरिया लादकर ले जा रहे थे।

इसी क्लू के आधार पर पुलिस ने सघन चेकिंग की। मुखबिर की सूचना पर जीरो पॉइंट, ग्राम बुढाना मार्ग मोड़ पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा। तलाशी में चार बंडल सरिया (लगभग 320 किलो), दो मोबाइल फोन और ₹19,750 नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपियों ने चोरी कबूल ली। बाकी सरिया की बरामदगी के लिए छानबीन जारी है। दोनों के क्रिमिनल हिस्ट्री की जांच हो रही है, जल्द कोर्ट में पेश किया जाएगा।

क्षेत्र में पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है। व्यापारियों ने कहा कि ऐसी एक्टिविटी से चोरियों पर लगाम लगेगी।

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version