आगरा। मोटरस्पोर्ट क्लब के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर निगम के आयुक्त अंकित खंडेलवाल से मुलाकात कर प्रस्तावित आगरा कार रैली की तैयारियों की जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त ने रैली के प्रस्तावित रूट एवं आयोजन की पूरी रूपरेखा को समझा और टीएसडी

रैली की अवधारणा पर जानकारी ली। उन्होंने तय किया कि आगरा कार रैली को नगर निगम के स्वच्छता अभियान से जोड़ा जाएगा तथा इसे प्लास्टिक-फ्री इवेंट के रूप में आयोजित किया जाएगा।

नगर निगम की टीम भी रैली में भाग लेगी और शहर की सफाई, कचरा प्रबंधन एवं अन्य नगर सेवाओं में उपयोग होने वाले विशेष वाहनों का प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने आगरा कार रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। प्रशांत जैन, अमित मित्तल, रचित अग्रवाल, हेमंत जैन अर्पित अग्रवाल और अंकित अग्रवाल उपस्थित रहे।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version