आगरा: जिले के खंदौली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक करीब पच्चीस साल की युवती का शव कम्बल में लिपटा मिला है। समझा जाता है कि उसकी किसी अन्य स्थान पर हत्या किए जाने के बाद शव यहां लाकर फेंका गया। पुलिस का मानना है कि युवती को गला दबाकर हत्या की गई। मृतका के हाथ पर टैटू का निशान भी था हत्यारों ने उसे भी खुरच कर मिटाने की कोशिश की।

खबरों के अनुसार, निकटवर्ती गांव के कुछ ग्रामीण बकरी चराने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने नाले में शव देखा। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। सूचना मिलते ही पुलिस फील्ड यूनिट, एसओजी टीम और एसीपी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि युवती विवाहित प्रतीत हो रही थी।

उसके शव को कंबल में लपेटकर काले टेप से पैक करने के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर पानी की निकासी के लिए बने नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और एक्सप्रेस-वे के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं।

  • रिपोर्ट – गोविन्द पाराशर

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version