फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के जोनेश्वर यमुना घाट मोक्ष धाम विद्युत खंबे पर लगी विद्युत डीपी 1 साल पूर्व खराब हो गई थी जिससे मोच धाम पर अंतिम संस्कार क्रिया करने आने वाली जनता को रात्रि के समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

इस संबंध में कस्बा के समाजसेवियों और ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर विद्युत विभाग अधिकारियों से यमुना घाट विद्युत खम्मा पर लगी विद्युत डीपी को ठीक करने की मांग करती चली आ रही थी लेकिन विद्युत विभाग द्वारा 1 साल से इस समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया इससे जोनेश्वर यमुना घाट मोक्ष धाम पर अंतिम संस्कार करने आने वाली जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था और अंधेरे में अंतिम संस्कार करने को जानता मजबूर थी।

1 साल बाद आज शनिवार को विद्युत विभाग द्वारा यमुना घाट मोक्ष धाम पर लगे विद्युत खंबे पर विद्युत डीपी तो लगवा दी गई लेकिन यमुना घाट जाने वाले मार्ग पर टूटे पड़े विद्युत खाबो को ठीक नहीं कराया गया है इससे विद्युत सप्लाई शुरू नहीं हो सकी ग्रामीणों ने बताया यमुना नदी में आई बाढ़ के पानी में दो विद्युत खम्मा टूट कर गिरगए थे जिन्हें आज तक ठीक नहीं कराया गया है।

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग अधिकारियों से मांग की है कि विद्युत खम्मा को शीघ्र ठीक करा कर विद्युत सप्लाई शुरू कराई जाए जिससे जोनेश्वर यमुना घाट मोक्ष धाम पर रात्रि के समय अंतिम संस्कार करने आने वाली जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version