फतेहाबाद/आगरा। डौकी थाना क्षेत्र के ग्राम भटा की पीपरी में रविवार को खेतों में चारा लेने गई एक महिला के पैर में सर्प ने काट लिया । गंभीर अवस्था में परिजनों ने उसे उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया है। जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भटा की पीपरी निवासी सोमश्री पत्नी राकेश रविवार सुबह करीब 11:00 बजे खेतों में चारा लेने के लिए गई थी। इसी बीच रास्ते में लौटते समय मेड पर किसी सर्प ने उनके पैर में काट लिया।

घटना की जानकारी सोमश्री द्वारा अपने परिजनों को दी गई। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सको ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version