बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में दो दिवसीय कला, क्राफ्ट तथा संस्कृति महोत्सव प्रदर्शनी का शुभारम्भ डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के निर्देशन में मंगलवार को हुआ। महोत्सव के पहले दिन जनपद के विभिन्न विकासखंडों के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। जिनको प्रमाणपत्र के साथ मेडल देकर सम्मानित किया गया। शेष विकासखंडों के शिक्षक बुधवार को महोत्सव में प्रतिभाग करेंगे। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन, ठहराव और गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से पेंटिंग, मूर्तिकला, क्राफ्ट, वाल पेंटिंग, गीत, नुक्कड़, नाटक, पारंपरिक नृत्य कला, पपेट शो, अभिनय रंगमंच, काव्य पाठ, कलात्मक शिक्षण विधि आदि विभिन्न प्रकार की कलात्मक, रचनात्मक, गतिविधियों में शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। शिक्षकों द्वारा लगाए गए क्राफ्ट स्टॉल आकर्षण का केंद्र बने रहे। डायट स्टॉफ द्वारा कला क्रॉफ्ट स्टाल का अवलोकन करके शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया गया। डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि सभी कालों में कला का विशेष महत्व रहा है हमें अपने अंदर निहित कला का प्रदर्शन करना जरूरी होता है। कहा कि आप शिक्षकों के अन्दर जो कला है यह आप तक ही सीमित न रहे बल्कि यह उन नौनिहालों तक पहुंचे जिनके भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी आप सभी के कंधों पर है। नोडल प्रवक्ता डॉ गोविन्द प्रसाद और सह नोडल प्रवक्ता वर्षा पटेल ने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 के कलात्मक और रचनात्मक कौशल के विकास की अनुशंसाओं का सफल क्रियान्वयन करने के उद्देश्य से क्राफ्ट एवं संस्कृति महोत्सव का आयोजन किया गया है, जो निपुण लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक सिद्ध होगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
कला, क्राफ्ट, संस्कृति महोत्सव में विमर्श, क्राफ्ट स्टाल रहे आकर्षण का केंद्र
इस अवसर पर वंदना चौधरी, डॉ रविनाथ, डॉ ऋचा शुक्ला, मो. इमरान खान, सरिता चौधरी, कल्याण पाण्डेय, शशि दर्शन त्रिपाठी, कुलदीप चौधरी, अमन सेन, डायट प्रशिक्षु सूरज, अरुण, सौरभ, सिद्धांत, शिवम, विजय, चंदन, अंकिता, पलक, रुचि, स्नेहा, शिवांगी, नैंसी, वैष्णवी आदि उपस्थित रहे।
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।





