बस्ती। आगामी 27 जनवरी से जनपद के 1644 परिषदीय विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट प्रस्तावित है। जिसको लेकर सदर ब्लाक के बीआरसी सभागार में शनिवार को एक बैठक हुई। बैठक में जनपद के समस्त विद्यालयों को निपुण बनाने पर चर्चा हुई। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश के क्रम में डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल के द्वारा पूर्व में ही शेड्यूल जारी किया जा चुका है। जारी शेड्यूल के अनुसार असेसमेंट 27 जनवरी से प्रारम्भ होकर 17 फरवरी तक चलेगा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के डीएलएड प्रशिक्षुओं द्वारा होने वाले असेसमेंट के लिए कुल 51 टीमें लगाई गई हैं। इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की पढ़ने, समझने, लिखने और गणितीय गणनाओं से जुड़ी क्षमताओं की जांच की जाएगी। आकलन के दौरान बच्चों से प्रश्न पूछे जाएंगे और गतिविधियों के माध्यम से उनकी समझ को परखा जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए निपुण भारत मिशन के प्रभारी डायट प्रवक्ता अलीउद्दीन खान ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता का मूल्यांकन करना है, ताकि यह निश्चित किया जा सके कि बच्चे अपनी कक्षा के अनुरूप आवश्यक शैक्षिक स्तर हासिल कर रहे हैं या नहीं। उन्होंने कहा कि निपुण असेसमेंट के दौरान किसी भी डीएलएड प्रशिक्षु को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए सभी एआरपी उनका सहयोग करेंगे। 27 जनवरी से पहले के कार्यदिवसों में विद्यालयों पर बच्चों का ऐप पर बार-बार आकलन किया जाए ताकि डायट प्रशिक्षुओं द्वारा होने वाले आकलन में सभी बच्चे निपुण हो सकें।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
1644 परिषदीय स्कूलों का निपुण असेसमेंट 27 जनवरी से
बैठक में डायट प्रवक्ता कल्याण पाण्डेय, कुलदीप चौधरी, एसआरजी आशीष श्रीवास्तव और जनपद के सभी एआरपी मौजूद रहे।
Previous Articleहरिजन आबादी से अवैध अतिक्रमण रोकने की मांग
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती
शिवेश शुक्ला मंडल ब्यूरो चीफ, बस्ती (जिला नज़र सोशल & प्रिंट मीडिया न्यूज़ नेटवर्क) शिवेश शुक्ला एक प्रतिबद्ध और अनुभवी पत्रकार हैं, जो पत्रकारिता में 10 वर्षों की दक्षता रखते हैं। बीते 5 वर्षों से 'जिला नज़र' में मंडल ब्यूरो चीफ पद पर कार्यरत हैं, वे निर्भीकता और निष्पक्षता के साथ जनसरोकार से जुड़ी खबरों की मुखर आवाज बने हुए हैं।





