फतेहाबाद/आगरा: गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय के फतेहाबाद पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के नेतृत्व में
फतेहाबाद नगर में चेयरमैन कैंप कार्यालय पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट हुई। चेयरमैन प्रतिनिधि रविप्रकाश शल्या ने उन्हें माला पहनाकर, पट्टिका भेंट कर और राधा-कृष्ण की तस्वीर देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय ने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी हित में कार्य करने का आह्वान किया इसके बाद गौ सेवा आयोग अध्यक्ष रमाकांत उपाध्याय कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम बिलोनी स्थित गौशाला पहुंचे उन्होंने गौशाला पहुंचकर गौशाला का निरीक्षण किया और गौशाला की व्यवस्थाएं देखी
इस दौरान आनंद गुप्ता (प्रदेश परिषद सदस्य, भाजपा जिला आगरा), सभासद मोहन सिंह, सभासद करतार सिंह, अधिशासी अधिकारी डी एस वर्मा और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





