फतेहपुर सीकरी/आगरा। कस्बा के पंडित रामजी लाल शर्मा जूनियर हाई स्कूल में शनिवार को बिजली बिल राहत योजना के तहत कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें विद्युत अधिकारियों ने लंबे समय से लंबित चल रहे घरेलू एवं छोटी दुकानों के मूल बकाये में अधिकतम छूट व ब्याज में सौ फीसदी छूट के तहत बकाया बिल जमा कराए, बिजली बिल राहत योजना कैंप में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं की भीड़ रही।
बिजली बिल राहत योजना कैंप में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के उपखंड अधिकारी अहराज अतर, अवर अभियंता राजेश सिंह, टीजीटू के के कुमार , टीजीटू हिमांशु , देवेंद्र फौजदार ,योगेंद्र सिंह समेत कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – दिलशाद समीर























