फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद विकास खंड कार्यालय पर ग्राम विकास अधिकारियों ने ऑनलाइन हाजिरी और अन्य विभागों के अतिरिक्त कार्यों के विरोध में काली पट्टी बांधकर काम किया। यह विरोध प्रदर्शन ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुरू हुआ है। यह सत्याग्रह आंदोलन 1 दिसंबर से 15 दिसंबर तक चलेगा।
इस सत्याग्रह का शुभारंभ जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह चाहर और जिलामंत्री हर्षवर्धन प्रशांत की उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर संरक्षक महेंद्र पाल सिंह, ग्राम विकास अधिकारी हरीश चंद्र, कमल सिंह, संदीप सूर्यवंशी, सुजाता झा, रंजीत सिंह, ऋतु यादव, विनीत कुमार, तथा ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल परिहार, अजय जाटव, रवि कुमार, नसीम अहमद, विनोद कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगें पूरी नहीं करती है, तो यह सत्याग्रह जारी रहेगा।
विरोध प्रदर्शन के बाद ग्राम विकास अधिकारी संघ का ब्लॉक स्तरीय निर्वाचन भी किया गया। निर्वाचन अधिकारी कमल सिंह की देखरेख में हुए चुनाव में हर्षवर्धन प्रशांत को जिला प्रतिनिधि और संदीप कुमार को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। रंजीत सिंह ब्लॉक मंत्री, ऋतु यादव कोषाध्यक्ष और सुजाता झा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाई गईं। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
संवाददाता -सुशील गुप्ता





