फतेहपुर सीकरी/आगरा। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती शनिवार को आर.एस. पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा कार्यकर्ताओं ने ‘नेताजी’ के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया।
जयंती समारोह में सपा के जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी और मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव राशिद हसन चिश्ती ने उपस्थित कार्यकर्ताओं संग नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर राशिद हसन चिश्ती ने कहा—
“स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचित तबकों के सच्चे मसीहा थे। उन्होंने सदैव युवाओं के हितों को प्राथमिकता दी और हर वर्ग की आवाज को सदन में मजबूती से रखते हुए जनहित को सर्वोच्च स्थान दिया।”
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष अफसार कुरैशी, पूर्व नगर अध्यक्ष गब्बर कुरैशी, पूर्व नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी, डॉ. सुनील, डॉ. एस.एस. खान, शाकिर अब्बासी, डॉ. सुनील प्रजापति, पूर्व सभासद सुनील कुमार, अफजल, सलमान उस्मानी, दिव्यांग इरफान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🔹दिलशाद समीर, संवाददाता





