फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम डौकी में ग्रीन चौपाल का आयोजन शुक्रवार को किया गया इस दौरान चौपाल में पहुंची मुख्य विकास अधिकारी आगरा प्रतिभा सिंह ने जनता की समस्याएं सुनी तथा अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
शासन द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण ग्राम स्तर पर ही करने के लिए ग्रीन चौपाल का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को डौकी में ग्रीन चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पहुंची मुख्य विकास अधिकारी आगरा प्रतिभा सिंह ने स्थानीय ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि सबसे अधिक शिकायत जल जीवन मिशन के अंतर्गत सड़कों को खोदे जाने की शिकायत आई जिसके लिए एक विस्तृत रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी शमशाबाद से मांगी गई है।
इसके आधार पर समस्या का शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त राशन आदि की समस्याएं भी आई हैं उनके निराकरण के लिए भी निर्देशित किया गया है। वहीं अन्य शिकायतों को जो की व्यक्तिगत तौर पर थी उनको सुना गया है तथा उनके निस्तारण के निर्देश दिए गए हैं इस दौरान शमशाबाद विकासखंड के अधिकारी एवं नायब तहसीलदार फतेहाबाद प्रमोद कुमार, विभिन्न ग्राम पंचायत के प्रधान समेत अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





