दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। नगर पालिका परिषद द्वारा कस्बे के 3 प्रमुख स्थानों पर नए वाटर कूलर लगाए गए हैं। सोमवार को पालिकाध्यक्ष शबनम मोहम्मद इस्लाम ने इनका लोकार्पण किया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि कार्यालय नगर पालिका के समीप, बस स्टैंड, गैस एजेंसी के सामने, स्थित पानी की टंकी पर वाटर कूलर स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले यात्रियों को भी गर्मी में स्वच्छ और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध होगा उसी के साथ स्थानीय नागरिकों को मिष्ठान भी वितरित किया उस दौरान मौजूद रहे।
पालिका अध्यक्ष शबनम मो इस्लाम, अधिशाषी अधिकारी वीरेंद्र प्रताप सिंह, कृष्ण बहादुर शर्मा, जितेश कुमार, मोनू सिंह, अवधेश कुमार, मनीष पाराशर, नौनिहाल सिंह, सईद अहमद, हनी गोयल, मनीष बंसल, अलीम चौधरी, डॉक्टर एस एस खान, लोकन सिंह, प्रेमसिंह, नरेश कोली, अफसार कुरैशी, विनोद सामरिया, विनोद बाल्मीक सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे





















