मथुरा। छाता क्षेत्र के एक गांव से निकलकर दिल्ली तक कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता और जुझारू नेता के रूप में पहचान बनाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश पंडित ने अपने राधापुरम स्थित निज निवास पर प्रेस वार्ता कर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उमेश पंडित ने भाजपा सरकार पर दलित, पिछड़ा और ब्राह्मण समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है, जिससे देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य पर असर पड़ रहा है।
उमेश पंडित ने ईवीएम को लेकर भी सवाल उठाए और केंद्र सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता से जुड़े असली मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए नए-नए मुद्दे सामने लाती रहती है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी राजपाल गौतम के नेतृत्व में प्रदेश में कांग्रेस के मजबूत विपक्ष के रूप में उभरने की बात कही। साथ ही मथुरा कांग्रेस जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष द्वारा किए जा रहे संघर्ष की सराहना की। उन्होंने पूर्व में कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी द्वारा किए गए आंदोलनों और प्रदर्शनों की भी प्रशंसा की।
मीडिया द्वारा छाता विधानसभा से चुनाव लड़ने के सवाल पर उमेश पंडित ने कहा कि पार्टी यदि मौका देती है तो वह चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन मजबूती के साथ सरकार बनाएगा।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमेश पंडित का भाजपा सरकार पर हमला, बोले– 2027 में कांग्रेस गठबंधन बनाएगा सरकार
Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।





















