जनपद मथुरा में पुलिस व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से बड़े स्तर पर पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। जारी प्रेस नोट के अनुसार कुल 70 पुलिस कर्मियों को उनके वर्तमान स्थान से हटाकर नई तैनाती दी गई है।
स्थानांतरण सूची में निरीक्षक, उप निरीक्षक सहित कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। कई थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
सूची के अनुसार थाना वृंदावन, बरसाना, गोवर्धन, जैंत, रिफाइनरी, कोतवाली, मांट, नौहझील सहित कई थानों में फेरबदल किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन से थानों पर भेजा गया है, वहीं कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस प्रशासन के अनुसार यह स्थानांतरण कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से किए गए हैं।
#MathuraPolice #TransferList #UPPolice #MathuraNews #PoliceUpdate






















