दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी सहायता और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से एक गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द कर दिया। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस टीम और आगरा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गांव मई बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने 26 मई 2025 को अपना मोबाइल फोन गुम होने के संबंध में सीईआईआर (संचार साथी) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत प्राप्त होने के बाद थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने तकनीकी जांच, सर्विलांस और सीईआईआर पोर्टल की सहायता से मोबाइल फोन की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर लिया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे उसके स्वामी को सौंप दिया। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित व्यक्ति ने पुलिस की कार्यवाही की सराहना की।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम हो जाए अथवा चोरी हो जाए तो तत्काल निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं तथा सीईआईआर पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं।





















