दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। समाजवादी पार्टी प्रदेश में आगामी चुनावों को लेकर सक्रिय हो गई है , कस्बा देहात में अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए नई जिम्मेदारियां दी जा रही है।
इसी के तहत आज फतेहपुर सीकरी निवासी इरफ़ान कुरैशी को समाजवादी छात्र सभा आगरा के जिला अध्यक्ष पंकज कसाना द्वारा फतेहपुर सीकरी का नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया , इस मौके पर मौजूद रहे जिला उपाध्यक्ष आगरा राशिद हसन चिश्ती, मोनू कुरैशी, जाकिर कुरैशी, इरफान आदि लोग मौजूद रहे।





















