दैनिक जिला नज़र संवाददाता
फतेहपुर सीकरी/आगरा। आगरा पुलिस कमिश्नर के यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देशों पर फतेहपुर सीकरी पुलिस ने आज शाम शाकुली तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।
थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिना हेलमेट, तीन सवारी, ओवर स्पीड और ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। मौके पर ही करीब 40 वाहनों के चालान काटे गए।
थाना प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। सड़क हादसों पर रोक के लिए नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई होगी। चेकिंग में अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।





















