दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पारोली सिकरवार में रविवार रात दो युवक बाइक से फतेहाबाद से पारोली सिकरवार जा रहे थे रास्ते में दो बाइक पर आए 5 – 6 बदमाशों ने उन्हें रुका था उनका पीछा किया तथा पीड़ित ने बदमाशों पर फायरिंग करने का आरोपी लगाया है जिसमें वह बाल – बाल बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पारोली सिकरवार निवासी गोविंद सिंह पुत्र सुरेश चंद्र अपने चचेरे भाई देवेंद्र सिंह पुत्र रामेश्वर के साथ रविवार देर रात करीब 11:00 बजे फतेहाबाद से बाइक पर सवार होकर अपने गांव पारोली सिकरवार लौट रहे थे।
पारोली सिकरवार गांव से पहले चामड माता के मंदिर के पास अज्ञात बदमाशों ने जो कि दो बाइक पर 5- 6 की संख्या में आए थे। उन्हें रोकने का प्रयास किया जब वह नहीं रुके तो बदमाशों ने फायर कर दिया। जिससे दोनों ही बाल बाल बच गए।
घटना के बाद बाइक सवारों ने भाग कर गांव में इसकी सूचना दी। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं उनके परिजन पहुंच गए। घटना की जानकारी 112 पर फतेहाबाद पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची तथा बदमाशों को खोजने का प्रयास किया , परंतु सफलता नहीं मिल सकी।
इस दौरान सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे पीड़ित गोविंद सिंह पुत्र सुरेश चंद्र ने थाना फतेहाबाद में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है ,वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।





















