• राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा और भ्रष्टाचार उन्मूलन पर जुटेंगे देश के प्रबुद्ध वक्ता
हमीरपुर। राष्ट्रीय अस्मिता चेतना मंच के तत्वावधान में जनपद हमीरपुर में “सुरक्षित भारत – भ्रष्टाचार मुक्त जिला हमीरपुर” विषय पर एक विशेष व्याख्यानमाला का आयोजन 17 मई 2026 (आज) को किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय एकता, सुरक्षा, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद स्थापित करना है।
यह आयोजन चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, राठ, जनपद हमीरपुर में आज प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित विद्वान, विधिवेत्ता एवं वरिष्ठ पत्रकार अपने विचार साझा करेंगे तथा नागरिकों को जागरूक एवं उत्तरदायी समाज निर्माण के लिए प्रेरित करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन हमीरपुर के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री देवी प्रसाद गुप्ता करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में संविधान विशेषज्ञ एवं उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता श्री अश्विनी उपाध्याय उपस्थित रहेंगे। वहीं सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री श्री अरविंद दुबे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
इसके अतिरिक्त वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद शुक्ला तथा सामान्य जन चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज कुमार त्रिपाठी भी व्याख्यानमाला में अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. देव सिंह एवं आयोजक चित्रगुप्त इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सत्यनारायण सिंह परिहार हैं।
आयोजकों ने जनपद के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों एवं जागरूक नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागिता कर विचार-विमर्श को समाज तक पहुंचाने की अपील की है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर





















