जिला नजर संवाददाता संजय भारद्वाज
अलीगढ़। जनपद अलीगढ़ में आमजन को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयुष्मान आरोग्य स्वास्थ्य शिविरों का सफल आयोजन किया गया।
यह शिविर मुख्य चिकित्साधिकारी, अलीगढ़ डॉ. नीरज त्यागी के मार्गदर्शन में तथा जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राहुल शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुए, जिनमें नागरिकों को व्यापक स्तर पर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।
इस क्रम में जनपद के निम्नलिखित अति संवेदनशील ग्रामों /वॉर्ड (High Risk Villages) में शिविर आयोजित किए गए—
उसरम, विकास खंड खैर
लढ़ुआ, विकास खंड अकराबाद
साथ ही शहरी क्षेत्र में निम्न स्थानों पर भी शिविर आयोजित किए गए—
नगला मल्लाह (शहरी)
इन शिविरों के माध्यम से आमजन को निःशुल्क ओपीडी सेवाएं, टीबी की स्क्रीनिंग, छाती का एक्स-रे, वि वीभिन्न प्रकार की जांचें, विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श तथा आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया।
इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण, आभा आईडी (ABHA ID) सृजन एवं अन्य जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई।
मुख्य उपलब्धियां (संयुक्त आंकड़े):
कुल ओपीडी (OPD) पंजीकरण: 461
एक्स-रे (X-ray) जांच: 265
सैंपल कलेक्शन: 68
रैंडम ब्लड शुगर (RBS): 191
हीमोग्लोबिन (Hb): 192
ब्लड प्रेशर (BP): 174
लंबाई (Height):295
वजन (Weight): 295
आभा आईडी (ABHA ID):07
एचआईवी (HIV) जांच: 111
आयुष्मान कार्ड निर्माण: 0
टीकाकरण :10
शिविरों के दौरान उपस्थित नागरिकों को संक्रामक एवं असंक्रामक रोगों के प्रति जागरूक किया गया तथा समय पर जांच एवं उपचार कराने के लिए प्रेरित किया गया।
स्वास्थ्य विभाग, अलीगढ़ द्वारा जनसामान्य से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन स्वास्थ्य शिविरों का लाभ उठाएं तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराकर स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ें।
जारीकर्ता:
मुख्य चिकित्साधिकारी
अलीगढ़





















