जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना जवां पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने व पुलिस टीम से अभद्रता के मामले में 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मु0अ0सं0 166/26 धारा 221/132/121(2) बीएनएस के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 22 अप्रैल 2026 को चौकी बरौली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवारों ने वाहन तेज भगाने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा पीछा कर उन्हें पकड़ लिया गया।
इस दौरान कार सवारों ने पुलिस टीम के साथ अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मामले में थाना जवां पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान तौसीफ, जुनैद, आतिफ, मिराज और समीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली के निवासी बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने सभी अभियुक्तों को थाना क्षेत्र जवां के ग्राम माढोगढ़ से गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही मे पुलिस टीम मे प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक घनश्याम सिंह ओपन निरीक्षक रोहित कुमार उप निरीक्षक जितेंद्र पाराशर उप निरीक्षक अजय कुमार हेड कांस्टेबल विनोद कुमार हेड कांस्टेबल दशरथ सिंह हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार कांस्टेबल पंकज कुमार मौजूद रहे पुलिस का कहना है गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है l मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।























