जिला नजर संवाददाता
हाथरस। थाना चन्दपा क्षेत्र में नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहर्ता और युवती को बरामद कर लिया। इस संबंध में थाना चन्दपा पर पहले से ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज था।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद आरोपी युवक चंद्रपाल को थाने लाया गया। जहां शौचालय जाने के दौरान उसने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों द्वारा उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक हाथरस ने कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात आरक्षी को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पु
लिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।























