दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। रविवार को ग्राम खण्डेर तुलसीपुरा में क्षेत्रीय समाजसेवी तेजेन्द्र गुर्जर का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भोला चौहान के नेतृत्व में किया गया, जहां उन्हें 21 किलो की विशाल माला पहनाकर सम्मानित किया गया।
स्वागत समारोह के दौरान पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच ग्रामीणों ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।
इस दौरान तेजेन्द्र गुर्जर ने गांव में आरसीसी सड़क निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन भी किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस कार्य से आवागमन में सुविधा होगी और गांव के विकास को गति मिलेगी।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्याम सुन्दर, रामकुमार, अजय, आकाश, लायक, करुआ, उदय भान सहित कई लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।
उपस्थित लोगों ने तेजेन्द्र गुर्जर के सामाजिक कार्यों और विकास कार्यों की सराहना की। अंत में ग्रामीणों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही कार्य जारी रहने की उम्मीद जताई























