दैनिक जिला नजर संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। थाना निबोहरा क्षेत्र के ग्राम पुरा हरसुख में खेत में मुड्डी (सीमा चिन्ह) गाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रथम पक्ष के केशव सिंह पुत्र पूरन सिंह, उम्र लगभग 35 वर्ष तथा द्वितीय पक्ष के पवन कुमार पुत्र श्री दयाशंकर, उम्र लगभग 45 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम पुरा हरसुख, थाना निबोहरा, कमिश्नरेट आगरा के बीच खेत की सीमा को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पक्षों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के अंतर्गत चालान कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों से आपसी विवादों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने की अपील की है, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।























