जिला नजर,ब्यूरो चीफ
आर एल पाण्डेय
___________
लखनऊ। पुरुषों में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं ध्यान में रखते हुए, मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ ने अपने यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक यूरो-ऑन्कोलॉजी विभाग के अंतर्गत डेडिकेटेड ‘मेंस हेल्थ क्लिनिक’ की शुरुआत की है। इस क्लिनिक में उन पुरुषों को व्यवस्थित और प्रमाण आधारित उपचार उपलब्ध मिलेगा, जो यौन, प्रजनन, हार्मोनल और यूरिन संबंधी समस्याओं के साथ-साथ पुरुषों में होने वाले कैंसर से जूझ रहे हैं।
इन समस्याओं के व्यापक रूप से पाए जाने के बावजूद, कई पुरुष सामाजिक झिझक तथा यह समझ न होने के कारण कि किस विशेषज्ञ से संपर्क करें, समय पर इलाज नहीं करा पाते। ऐसे में अक्सर मरीज इंटरनेट पर जानकारी खोजते हैं और कई बार अप्रमाणित चिकित्सकों, भ्रम फैलाने वाले विज्ञापनों और असुरक्षित इलाज के जाल में फंस जाते हैं।
मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ में शुरू किया गया यह नया ‘मेंस हेल्थ क्लिनिक’ इसी कमी को दूर करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यहां प्रशिक्षित यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट द्वारा विशेष परामर्श दिया जाएगा, जिससे पुरुषों को सुरक्षित और गोपनीय वातावरण में वैज्ञानिक तरीके से जांच और इलाज की सुविधा मिल सके।
क्लिनिक लॉन्च पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ में यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक यूरो-ऑन्कोलॉजी के निदेशक – डॉ. राहुल यादव, ने कहा कि, “यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट पुरुषों की सेक्स सम्बंधी, प्रजनन, हार्मोनल और मूत्र संबंधी समस्याओं के इलाज में विशेष रूप से प्रशिक्षित होते हैं। इस तरह का एक व्यवस्थित क्लिनिक हमें मरीजों का सही तरीके से मूल्यांकन करने और उन्हें सुरक्षित तथा वैज्ञानिक ढंग से इलाज की दिशा में मार्गदर्शन देने में मदद करता है, साथ ही पुरुषों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है।”
यहां इरेक्टाइल डिसफंक्शन, शीघ्रपतन, बांझपन, कम टेस्टोस्टेरोन, प्रोस्टेट से जुड़ी समस्याएं, मूत्र संबंधी दिक्कतें और उम्र के साथ होने वाले हार्मोनल बदलाव जैसी कई स्थितियों का मूल्यांकन और इलाज होगा। मरीजों को हार्मोनल जांच, सीमन एनालिसिस, अल्ट्रासाउंड और डॉप्लर स्टडी जैसी जांचों की सुविधा भी मिलेगी, साथ ही व्यक्तिगत और दंपत्ति परामर्श सत्र भी होंगे।
इस पहल पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ, में यूरोलॉजी, एंड्रोलॉजी, किडनी ट्रांसप्लांट और रोबोटिक यूरो-ऑन्कोलॉजी के निदेशक – डॉ. आदित्य के. शर्मा, ने कहा, “हम हर महीने औसतन 1,000 पुरुष मरीजों को देखते हैं, जिनमें से अधिकांश को अपनी बीमारी के बारे में बहुत कम जानकारी होती है और वह तब आते हैं जब समस्या काफी बढ़ चुकी होती है। हमारा उद्देश्य एक ऐसा सुरक्षित और सहज मंच तैयार करना है, जहां पुरुष खुलकर अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर बात कर सकें और उन्हें पूरी जांच, सही निदान और समय पर उपचार मिल सके।”
इस क्लिनिक की शुरुआत के साथ, मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ पुरुषों को अपनी झिझक छोड़कर समय पर इलाज कराने के लिए प्रेरित करना चाहता है ताकि यह संदेश स्पष्ट रूप से पहुंचे कि पुरुषों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं भी सामान्य मेडिकल कंडीशन हैं और इनका इलाज संभव है।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
- ई-पेपर
पुरुषों में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ ने लॉन्च किया ‘मेंस हेल्थ क्लिनिक’
Previous Articleअसहाय संयुक्त राष्ट्र संघ…………..-• विकास भारद्वाज























