• फाइनेंस कंपनी में करती थी नौकरी, 12 दिन पहले ही रहने आई थी जमुना विहार कॉलोनी
जमुना विहार कॉलोनी में युवती की आत्महत्या के बाद मौके पर जांच करती पुलिस व फॉरेंसिक टीम।
जिला नजर | संवाददाता
___________________
मथुरा। शहर कोतवाली क्षेत्र की जमुना विहार कॉलोनी में गुरुवार को एक युवती ने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।
मृतका की पहचान रूबी (24) पुत्री शिवकुमार, निवासी मालीपुरा थाना खैर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रूबी मथुरा की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थी और करीब 12 दिन पहले ही जमुना विहार कॉलोनी में किराए के कमरे में रहने आई थी।
मकान मालिक के अनुसार कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर दरवाजा खुलवाया गया तो युवती का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।























