जिला नजर| संवाददाता – सुशील गुप्ता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद के फिरोजाबाद रोड तिराहा पर सब्जी के पैसे कम होने के विवाद में एक युवक को सब्जी विक्रेता और उसके साथी ने पीट दिया। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद निवासी दिनेश पुत्र रामजीलाल पारोली सिकरवार दो दिन पहले फिरोजाबाद रोड तिराहा पर सब्जी खरीद रहा था। सब्जी लेते समय उसके पास पैसे कम पड़ गए, जिस पर उसने सब्जी की मात्रा कम करने को कहा।
इस बात पर सब्जी विक्रेता भड़क गया और उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर दिनेश की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
परिजनों ने घायल दिनेश को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार को दिनेश के परिजनों ने इस घटना की सूचना फतेहाबाद पुलिस को दी।पुलिस ने घायल युवक को डॉक्टरी परीक्षण के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।























