🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 03-Oct-2025
☀ New Delhi, India
☀ आज का पंचांग
🔅 तिथि एकादशी 06:35 PM
🔅 नक्षत्र श्रवण 09:35 AM
🔅 करण वणिज, विष्टि 06:59 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग धृति 09:46 PM
🔅 वार शुक्रवार
🔅 सूर्योदय 06:14 AM
🔅 चन्द्रोदय 03:46 PM
🔅 चन्द्र राशि 09:28 PM
🔅 सूर्यास्त 06:05 PM
🔅 चन्द्रास्त 02:56 AM
🔅 ऋतु शर
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास आश्विन
☀ शुभ समय
🔅 अभिजीत 11:46 AM 12:33 PM
अभिजीत मुहूर्त दिन का सर्वश्रेष्ठ शुभ उत्तम मुहूर्त माना जाता है इस मुहूर्त में हम जो भी कार्य करते हैं वह पूर्णतया सफल सिद्ध और फलदाई होता है
☀ अशुभ समय
🔅 राहु काल 10:30 AM-12:00 PM
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ माना जाता है इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं अतः शुभ कार्य करने से बचना चाहिए
☀️ दिशाशूल- पश्चिम
आज पश्चिम की दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए अत्यंत आवश्यक हो जाना तो आप दही खाकर यात्रा कर सकते हैं।
💥 विशेष – पापांकुशा एकादशी व्रत।
आज का राशिफल
मेष राशि
दूसरों की बातों में न आकर अपने निर्णय को ही सर्वोपरि रखें, इससे आपके कार्य बड़ी ही आसानी से पूरे होंगे। ऑफिस में अपने काम पर ध्यान देने से आप सम्मान के पात्र बने रहेंगे। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। किसी कार्य को पूरा करने में पुरानी कम्पनी का अनुभव काम आएगा
वृष राशि
बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय बच्चों के लिए निकालेंगे, बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर करेंगे। लवमेट एक-दूसरे पर विश्वास बनाए रखें, रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। छात्रों को थोड़ी और मेहनत की जरूरत है। सफलता के योग बने हुए हैं।
मिथुन राशि
समाज में किये गए सराहनीय काम को देखकर लोग आपसे कुछ अच्छा सीखेंगे, जिससे आपको गर्व होगा। शिक्षण संस्थान से जुड़े लोगों को ज्यादा लाभ होगा। स्टूडेंट अपने आप पर भरोसा बनाए रखें, जल्द ही सफलता मिलेगी
कर्क राशि
साथ ही आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। विद्यार्थियों द्वारा की गई मेहनत का शुभ परिणाम मिलेगा। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें, इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है। मित्रों की सलाह भी ले सकते हैं।
सिंह राशि
गैर-जरूरी खर्चों पर रोक लगाकर आप बचत पर ध्यान देंगे। व्यवसायिक गतिविधियां मन मुताबिक चलेंगी। काम करने के तरीकों में बदलाव लाएंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें। अवसर मिलने पर उसका फायदा उठाएं
कन्या राशि
किसी से बहस की स्थिति बन सकती है, ऐसे में मौन रहना बेहतर होगा। पब्लिक प्लेस पर छवि खराब न होने दें। लवमेट के रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को बड़ा मुनाफा होगा।
तुला राशि
आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। बातचीत के दौरान अपनी निजी बातें शेयर न करें। जिस काम की शुरुआत करेंगे, वह समय पर पूरा होगा। कोर्ट से संबंधित कोई मामला चल रहा है तो उसके सुलझने की पूरी उम्मीद है।
वृश्चिक राशि
रिश्तेदार से शुभ संदेश मिलेगा, जिससे खुशी दोगुनी होगी। बिजनेस में खास एग्रीमेंट होगा, लेकिन कॉम्पटीशन के दौर में कार्य करने के तरीकों में बदलाव जरूरी है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी और सीनियर आपके काम से खुश रहेंगे और तारीफ करेंगे।
धनु राशि
ज्यादा काम के कारण थकान हो सकती है।छोटी-छोटी परेशानियां जल्द दूर होंगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। व्यापार में मिली जिम्मेदारियों को सफलता से निभाएंगे। फर्नीचर व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा
मकर राशि
शाम का समय माता-पिता के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे, जिससे अच्छा समाधान मिलेगा। किसी काम की शुरुआत करने से पहले शुभ मुहूर्त देखना बेहतर होगा। समाज में किये गए कार्यों से मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई विश पूरी होगी जिससे खुशी मिलेगी।
कुम्भ राशि
काम को लेकर आपके सपने काफी हद तक पूरे होंगे। स्वयं को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। परिवार में सामंजस्य से शांति का माहौल रहेगा। प्रकृति के बीच समय बिताने से फ्रेशनेस महसूस होगी।
मीन राशि
पारिवारिक समस्या हल होगी और रुके काम में गति आएगी। सकारात्मक लोगों की सलाह फायदेमंद होगी। मेहनत का उचित फल जल्द मिलेगा। अफवाहों पर ध्यान न दें। ऑफिसियल यात्रा संभव है, जो शुभ होगी। जीवनसाथी के साथ डिनर प्लान करेंगे।
*राजकिशोर शर्मा राज गुरुजी महाराज महर्षि आश्रम विंध्याचल धाम*