🚩श्री गणेशाय नम:🚩
📜 दैनिक पंचांग 📜
☀ 10-Jun-2025
☀ New Delhi, India
☀ आज का पंचांग
🔅 तिथि चतुर्दशी 11:38 AM
🔅 नक्षत्र अनुराधा 06:02 PM
🔅 करण वणिज, विष्टि 11:38 AM
🔅 पक्ष शुक्ल
🔅 योग सिद्ध 01:43 PM
🔅 वार मंगलवार
🔅 सूर्योदय 05:22 AM
🔅 चन्द्रोदय 06:44 PM
🔅 चन्द्र राशि वृश्चिक
🔅 सूर्यास्त 07:18 PM
🔅 चन्द्रास्त 04:52 AM
🔅 ऋतु ग्रीष्म
🔅 विक्रम सम्वत 2082
🔅 मास ज्येष्ठ
☀ शुभ समय
🔅 अभिजीत 11:52 AM 12:48 PM
अभिजीत मुहूर्त दिन का सर्वश्रेष्ठ शुभ उत्तम मुहूर्त माना जाता है इस मुहूर्त में हम जो भी कार्य करते हैं वह पूर्णतया सफल सिद्ध और फलदाई होता है
☀ अशुभ समय
🔅 राहु काल 15:00PM-16:30 PM
ज्योतिष में राहुकाल को अशुभ माना जाता है इसमें शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं अतः शुभ कार्य करने से बचना चाहिए
☀️ दिशाशूल -उत्तर
आज उत्तर की दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए अत्यंत आवश्यक हो जाना तो गुड़ खाकर यात्रा कर सकते हैं
💥 विशेष – ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा का व्रत, वट सावित्री व्रत श्री सत्यनारायण व्रत*।
आज का राशिफल
मेष राशि- आय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। मन हाई लो होता रहेगा। मानसिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति भी अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य भी प्रभावित है। एक मध्यम दिन का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखना और काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
वृषभ राशि- व्यवसाय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। नीली वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी लगभग ठीक है। नौकरी चाकरी में कोई रिस्क न लें। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापार भी ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- मन की स्थिति पर ध्यान दें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू तू मैं मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। नीली वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि- गृह कलह के संकेत हैं। बड़ी कलह से बचें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- पराक्रम रंग लाएगा लेकिन नाक, कान, गला की परेशानी होगी। नए व्यापार की शुरुआत भी न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश वर्जित रहेगा। जुबान पे भी नियंत्रण रखिएगा। मुख रोग के शिकार भी हो सकते हैं। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
कुंभ राशि- ऊर्जा के स्तर में ऊपर नीचे होने के कारण मन घबराहट, बेचैनी से परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।
मीन राशि- खर्च का अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति आ सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
राजकिशोर शर्मा राज गुरुजी महर्षि आश्रम
“विंध्याचल” मोबाइल नंबर -9417 335633*