मथुरा। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती के शुभ अवसर पर शांति नगर चुंगी से लेकर दामोदरपुरा स्थित अंबेडकर पार्क तक एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा और पूरे मार्ग पर “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” के नारों की गूंज सुनाई दी।
शोभायात्रा में बतौर मुख्य अतिथि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) जनपद मथुरा के जिलाध्यक्ष नरेश सिंह पहुंचे। उन्होंने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके विचारों को जनमानस तक पहुंचाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “बाबा साहब ने हमें पढ़ने, लिखने और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया। उन्होंने हमें सिखाया— शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो।”
वरिष्ठ वक्ता उमेशपाल सिंह ने बाबा साहब की दूरदृष्टि और संवैधानिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा, “बाबा साहब ने समता और समानता आधारित समाज की स्थापना की। उन्होंने सभी को वोट का अधिकार देकर लोकतंत्र की नींव मजबूत की। बाबा साहब ने कहा था— ‘समय मिले तो मुझे पढ़ना, मैं बेमिसाल उलझनों का समाधान हूं, मैं भारत का संविधान हूं।’”
कार्यक्रम में भाईचारा कमेटी के जिला संयोजक ओमप्रकाश बघेल, जिला कार्यकारिणी सदस्य एम. एस. गौतम, जितेंद्र कर्दम, प्रभारी राजाराम निगम, बल्देव विधानसभा अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह परिहार, पूर्व जिला सचिव प्रेम सिंह, पूर्व प्रधान चंद्रपाल, भंते, युवा बसपा नेता शिशुपाल सिंह, चंदन सिंह, प्रताप सिंह, महेश बाबू, चंद्र मोहन सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन उदय सिंह बघेल ने किया।
यह शोभायात्रा सामाजिक एकता, समरसता और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की एक प्रेरणादायक पहल बनी।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग
शोभायात्रा में गूंजा “जब तक सूरज चांद रहेगा, बाबा तेरा नाम रहेगा” — डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा


Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।