शांतिपूर्वक, सकुशल व सुरक्षा के साथ मनाया जायेगा अक्षय तृतीय का त्यौहार
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने अक्षय तृतीय पर्व के संबंध में बैठक हुई ली। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि आगामी त्यौहार अक्षय तृतीय पर सभी संबंधित विभाग अपनी तैयारी समय से पूर्ण कर लें। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी आपसी सामंजस्य कायम करते हुए पूरी सतर्कता बरतते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह जलापूर्ति के साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखें। गर्मी के दृष्टिगत त्यौहार के एक दिन पूर्व से ही पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें। प्रमुख स्थानों पर टैंकरों की व्यवस्था करें। किसी भी स्थान पर पेयजल की कोई असुविधा नहीं हो। नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि परिक्रमा मार्ग पर समय से सैनिटाइजेशन व छिड़काव आदि किया जाये। इसके साथ ही वृंदावन में नालियों को ढ़कने व सफाई की व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त करें। क्षेत्रों में नालियों की सफाई करायें तथा जलभराव की समस्या का निस्तारण सुनिश्चित करें। खराब स्ट्रीट लाइटों और टूटी सड़कों आदि को भी समय से दुरुस्त करें।
विद्युत विभाग खंभों पर प्लास्टिक कवर लगाये तथा ट्रांसफॉर्मर्स की बैरीकेडिंग कराना सुनिश्चित करें। सभी अधिकारी एक दिन पूर्व अपने अपने क्षेत्रों का निरीक्षण करें तथा सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि यातायात के दृष्टिगत प्लान तैयार करे तथा नियमित दूरी पर ड्यूटी लगाई जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनिश्चित करें कि पर्व के दौरान एंबुलेंस व चिकित्सा टीम की भी व्यवस्था रहे। एसएसपी श्लोक कुमार ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह जनपद के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर उसकी आख्या उन्हें उपलब्ध कराएं। जहां पर पूर्व में घटनाएं घटित हुई हैं, वहां पर विशेष व्यवस्था करें। त्यौहार के दृष्टिगत स्वास्थ्य, सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई, पेजयल आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करे। परिक्रमा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु महिला पुलिस की तैनाती सुनिश्चित करे।
उक्त बैठक के पश्चात् जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने थाना वृन्दावन में श्री बांके बिहारी जी मंदिर तथा आस पास के क्षेत्र का पैदल गश्त कर निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पांडेय, अपर पुलिस अधीक्षक नगर ड़ा0 अरविंद कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर सन्दीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। आगामी त्यौहार अक्षय तृतीया के दृष्टिगत अधिकारी व पुलिसकर्मियों के साथ थाना वृन्दावन क्षेत्र में श्री बांके बिहारी जी मंदिर परिसर व आस-पास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि को सुदृढ़ करने हेतु पैदल गश्त और निरीक्षण किया गया। श्रद्धालुओं, पर्यटकों, जनपद वासियों आदि को किसी प्रकार की अव्यवस्था/ असुविधा का सामना न करना पड़े, इस सम्बन्ध में सर्वसम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने के दिशा निर्देश दिए।
- होम
- UP Board Result 2025
- देश
- विदेश
- प्रदेश
- उत्तर प्रदेश
- अमरोहा
- अमेठी
- अम्बेडकर नगर
- अयोध्या (पूर्व नाम: फैजाबाद)
- अलीगढ़
- आगरा
- आजमगढ़
- इटावा
- उन्नाव
- एटा
- औरैया
- कन्नौज
- कानपुर देहात
- कानपुर नगर
- कासगंज
- कुशीनगर
- कौशांबी
- गाज़ियाबाद
- गाज़ीपुर
- गोरखपुर
- गौतम बुद्ध नगर (नोएडा)
- चंदौली
- चित्रकूट
- गोंडा
- जालौन
- जौनपुर
- बदायूं
- जगत
- प्रयागराज (पूर्व नाम: इलाहाबाद)
- झांसी
- फतेहपुर
- देवरिया
- त्रिपुरा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- बरेली
- फर्रुखाबाद
- बहराइच
- फिरोजाबाद
- बलरामपुर
- बलिया
- बांदा
- बाराबंकी
- बस्ती
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- महामाया नगर
- महोबा
- मथुरा
- मऊ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज़फ्फरनगर
- मिजोरम
- रामपुर
- महाराजगंज
- लखीमपुर खीरी
- मैनपुरी
- मेरठ
- रायबरेली
- लखनऊ
- ललितपुर
- वाराणसी
- शामली
- शाहजहांपुर
- संत कबीर नगर
- संत रविदास नगर (भदोही)
- सम्भल
- सहारनपुर
- सिद्धार्थनगर
- हापुड़
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- सोनभद्र
- श्रावस्ती
- हमीरपुर
- हाथरस
- हरदोई
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- आंध्र प्रदेश
- उत्तराखंड
- ओडिशा
- कर्नाटक
- केरल
- गुजरात
- गोवा
- छत्तीसगढ़
- तमिलनाडु
- तेलंगाना
- नगालैंड
- झारखंड
- पंजाब
- पश्चिम बंगाल
- बिहार
- हरियाणा
- महाराष्ट्र
- मध्य प्रदेश
- हिमाचल प्रदेश
- राजस्थान
- सिक्किम
- मेघालय
- मणिपुर
- उत्तर प्रदेश
- विविध
- खेल जगत
- मनोरंजन
- धर्म – आस्था
- संपादकीय
- ट्रेंडिंग

Rahul Gaur 📍 Mathura
राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।