मुरैना/मप्र: पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह के अंतर्गत पशुपालन डिप्लोमा कॉलेज मुरैना में युवा संवाद, निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं को पशुपालन, डेयरी पालन, बकरी पालन, नस्ल सुधार, पशु पोषण, पशु स्वास्थ्य, डिवर्मिंग टीकाकरण एवं विभागीय योजनाओं के बारे में बताया गया।
इस संवाद में पशुपालन एवं डेयरी विभाग मुरैना की तरफ से डॉ. विनोद शर्मा, डॉ. गणेश गोयनर. डॉ. बिलकिस शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया। पशुपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं गतिविधियों के बारे में बताया गया। डिप्लोमा कॉलेज मुरैना की तरफ से डॉ. विनय कुमार मांझी प्रिंसिपल, डॉ. सतीश कुमार यादव, डॉ. मनीष कुमार यादव उपस्थित रहे।
- रिपोर्ट – जिला ब्यूरो चीफ मुरैना मुहम्मद इसरार खान





