फतेहाबाद/आगरा: थाना निबोहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक और महिला को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 किलो 237 ग्राम गांजा, एक बाइक और 5100 रुपये नकद बरामद किए हैं।

डीसीपी पूर्वी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार गौतम सोमवार की रात पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गांव मझरा से तिवरिया शमशाबाद जाने वाले मार्ग पर तेनगुरिया कोल्ड स्टोरेज के पास एक युवक और महिला बाइक पर हरे रंग के प्लास्टिक के बोरे में गांजा लेकर खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से 10 किलो 237 ग्राम अवैध गांजा, एक बाइक और 5100 रुपये नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम अनिल कुमार पुत्र किशन सिंह निवासी गांव मझरा थाना शमशाबाद बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। साथ ही मामले की जांच कराई जा रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां ले जाया जा रहा था।

  • रिपोर्ट- सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version