फतेहाबाद/आगरा: स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को कृमि मुक्ति दिवस मनाया इसके तहत बच्चों को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई गई। ब्लॉक स्तर से सभी स्थानों पर दवाइयां मुहैया करायी गई। अभियान के तहत एक वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के सभी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा का सेवन कराया गया। इस अभियान में सभी सरकारी स्कूल, आंगनबाडी केंद्र स्वसहायता प्राप्त विद्यालय शामिल रहे।

सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें व्यवस्थाओं में जुटी रही। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद डा. उदय प्रताप सिंह रावल ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों को दवा खिलाई गई। इसके अंतर्गत स्कूल तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में सोमवार को दवा खिलाई गई है।

छूटे हुए बच्चों को 13 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। साथ ही इसकी पूरी रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी। साथ ही किसी भी स्थान से दवाई खिलाये जाने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या नहीं मिली है । इस दौरान विभिन्न स्कूलों में डॉ महेंद्र सिंह यादव, डॉ पवन कुमार, डॉक्टर राखी शर्मा समेत तमाम स्वास्थ्य कर्मी दवा वितरण में जुटे रहे।

  • रिपोर्ट – सुशील गुप्ता

दैनिक जिला नज़र – (नजरिया सच का) प्रिंट & सोशल मीडिया न्यूज़ नेटवर्क दैनिक जिला नज़र सत्यनिष्ठ पत्रकारिता और जनपक्षीय विचारधारा का विश्वसनीय मंच है। हम समाचारों को केवल प्रसारित नहीं करते—बल्कि उन्हें प्रमाणिकता, नैतिकता और गहन विवेक के साथ पाठकों तक पहुँचाते हैं। स्थानीय सरोकारों से लेकर राष्ट्रीय मुद्दों तक, हर सूचना को हम निष्पक्ष दृष्टि, आधुनिक संपादकीय मानकों और जिम्मेदार मीडिया आचरण के साथ प्रस्तुत करते हैं। प्रिंट की गरिमा और डिजिटल की गति—दोनों का संतुलित संगम है "जिला नज़र"। हमारा ध्येय है— सत्य को स्वर देना, समाज को दिशा देना। दैनिक जिला नज़र जहाँ समाचार विश्वसनीयता की भाषा बोलते हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version