फतेहाबाद/आगरा: समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ऊदल सिंह कुशवाहा फतेहाबाद के ग्राम जगराजपुर पहुंचे। यहां युवा कार्यकर्ता अनुज प्रताप यादव के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
अध्यक्ष बनने के बाद ऊदल सिंह कुशवाहा का यह फतेहाबाद का पहला दौरा था। वे सबसे पहले ग्राम जगराजपुर पहुंचे, जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठित होकर पार्टी के हित में काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करने का संदेश भी दिया। इस दौरान राजेश शर्मा, पूर्व प्रधान विपिन यादव, विवेक यादव सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।.
- रिपोर्ट – सुशील गुप्ता





