जिला नजर संवाददाता
अलीगढ़। थाना महुआखेड़ा क्षेत्र स्थित ओजोन सिटी में निर्माणाधीन बिल्डिंग में कार्य के दौरान एक हादसा हो गया, जिसमें सरिया गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया।
अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा घायल की हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री धनंजय ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया।
मौके पर स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।























