फतेहाबाद/आगरा।  माथुर वैश्य महिला मंडल फतेहाबाद की बहनों  आज आजाद गली गंगा मंदिर पर भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव मनाया  गया.


इस अवसर पर भगवान कृष्ण के जन्मदिन की बधाइयां देकर कार्यक्रम को बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया lबहनों ने मंगल गीत और भजन गाए और नृत्य कियाl बेटी दर्शिका और मानवी ने बहुत ही मनमोहक नृत्य कियाl कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकियों का भी दर्शन कराया गया सभी बहनों और बच्चों ने  भगवान कृष्णा के उत्सव का आनंद लिया। सभी राधा कृष्ण बने बच्चों को पुरस्कार दिया गयाl

इस अवसर पर महिला मंडल की सभी बहने अध्यक्ष श्रीमती रेनू संजय अनवरिया, भारती गुप्ता, मीना गुप्ता, ममता गुप्ता, शारदा गुप्ता, रजनी गुप्ता, अनीता गुप्ता, रिंकी गुप्ता, पूनम गुप्ता, अर्चना गुप्ता, रेखा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, आशा गुप्ता, अंजली गुप्ता, कंचन गुप्ता, सीमा मनोना, पूनम दोनोरिया,  आदि बहने शामिल रहींl इस अवसर पर सभी बहनों को माखन और मिश्री का प्रसाद वितरण किया गयाI

error: Content is protected !!
Exit mobile version