फतेहाबाद/आगरा: उत्तर प्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान 5.0 के क्रम में सोमवार को थाना क्षेत्र निबोहरा के श्रीमती पुनिया देवी एजुकेशन इंस्टिट्यूट सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल, झाल सलेमपुर मुडिया निबोहरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को एकत्रित कर महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान 1090 वीमेन हेल्पलाइन नंबर, 181 महिला हेल्पलाइन नंबर, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर, 112 आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर सहित विभिन्न हेल्पलाइनों की जानकारी साझा की गई।

बच्चों को गुड टच और बैड टच के बारे में बताया गया। वहीं महिलाओं और बालिकाओं को शासन की विभिन्न कार्यकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया।

इस अवसर पर इंस्पेक्टर निबोहरा जयनारायण सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य हर महिला व बालिका को सुरक्षित और सशक्त बनाना है।

  • संवाददाता  – फतेहाबाद
Exit mobile version