
झांँसी में महिला ने की सोने की चेन चोरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार।,
झांँसी में एक महिला ने सोने की चेन चोरी की घटना को अंजाम दिया, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। घटना झांसी के रक्सा थाना क्षेत्र स्थित करौदी माता मंदिर में हुई, जहां महिला ने दर्शन करने आई दूसरी महिला के गले से सोने की चेन चुरा ली,
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला की पहचान हिना के रूप में हुई है, जो आगरा की रहने वाली है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है,






















