मथुरा। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत बंगाली घाट चौकी स्थित सप्तऋषि नगर, जनरल गंज में गुरुवार को दिनदहाड़े एक शातिर महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला बच्चे के साथ आई और सरेआम घर का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।पीड़ित सुनील सारस्वत पुत्र दीपचंद सारस्वत, निवासी सप्तऋषि नगर जनरल गंज ने बताया कि 30 जनवरी को दोपहर के समय वे छत पर धूप में बैठे हुए थे। करीब तीन बजे जब वे नीचे आए तो घर की खूंटी पर टंगी उनकी पेंट गायब थी। पेंट में ₹4500 नकद, पर्स में रखे ₹300 (कुल ₹4800), आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात रखे थे।काफी खोजबीन के बाद भी जब पेंट नहीं मिली तो उन्हें चोरी का शक हुआ। इसी दौरान पड़ोसी शुभम बंसल ने बताया कि एक भिक्षुक जैसी महिला काफी देर तक उनके दरवाजे पर खड़ी रही थी और बाद में वह घर के अंदर जाकर कुछ देर बाद बाहर निकल गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। हालांकि हैरानी की बात यह है कि घटना के बावजूद अभी तक थाने में कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की मांग की जा रही है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version