मथुरा।दो सप्ताह पूर्व नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान रंगेश्वर महादेव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर की गई तोड़फोड़ के बाद सड़क के नीचे दबे बिजली के तार बाहर निकल आए हैं। खुले पड़े ये तार किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं।क्षेत्रीय लोगों ने महापौर विनोद अग्रवाल एवं नगर आयुक्त जगप्रवेश से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि आगामी माह में महाशिवरात्रि पर्व है, जिसमें मंदिर में हजारों श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में यदि समय रहते सड़क निर्माण एवं तारों को सुरक्षित नहीं किया गया, तो दुर्घटना की आशंका बढ़ जाएगी।इस संबंध में सपा नेता पिंटू ने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान नगर निगम प्रशासन ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने मांग की कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सड़क निर्माण और बिजली तारों को भूमिगत करने का कार्य तुरंत शुरू किया जाए।अब देखना यह होगा कि नगर निगम प्रशासन महाशिवरात्रि से पहले इस गंभीर समस्या का समाधान कब तक करता है।

राहुल गौड एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का 10 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उत्तर प्रदेश के जनपद मथुरा में सक्रिय रहते हुए उन्होंने विभिन्न समाचार माध्यमों के लिए निष्पक्ष और प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है। उनके कार्य में स्थानीय मुद्दों की गंभीर समझ और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता की झलक मिलती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version