जिला नजर- संवाददाता
फतेहाबाद/आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम पूठ गांव में मामूली विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला को पीट दिया। जिसके चलते महिला घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पुलिस ने भेजा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहाबाद के ग्राम पूठ गांव में रविवार सुबह रतन सिंह की पत्नी केला देवी का पड़ोसियों से विवाद हो गया। मामूली बात पर हुए विवाद के वाद कुछ लोगों ने केला देवी को जमकर पीट दिया। इसके चलते उनके कान में चोट लग गई।
घटना की जानकारी फतेहाबाद पुलिस को दी गई।महिला को उपचार के लिए फतेहाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।